माध्यमिक शिक्षा परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील व विद्यार्थियों के हितों से सीधे जुड़ी हुई है। सभी केंद्र पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं मानक आधारित व्यवस्था के अनुरूप निर्धारित किए जाएं। कहा कि जिन विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की गई है, उनके संबंध में जिलाधिकारी ने परिषद द्वारा निर्धारित मानकों की उपलब्धता पर विशेष बल दिया ऐसे विद्यालय, जिनकी मांग प्राप्त हुई है परंतु वर्तमान में वे मानक पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं,उन्होंने मानक पूर्ण करने उपरांत ही विचार किये जाने का आश्वाशन दिया गया।