नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खजुरी निवासी एक व्यक्ति की झोपड़ी में मंगलवार को किसी वजह से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से झोपड़ी में बंधी आठ बकरियां झुलस गईं। परिवार के लोग उसके इलाज की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई।गांव के निवासी राधे गोंड ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग भोजन कर के सो गए। देर रात उनकी झोपड़ी में किसी वजह से आग लग गई। आग लगने का शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखा कपड़ा, बर्तन अनाज जल कर नष्ट होने के साथ उसमें बंधी आठ बकरियां झुलस गईं।