तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय चौराहे पर स्थित एक पान की गुमटी में आग लगने से उसमें सो रहे दुकानदार की जलकर मौत हो गई।घटना आम होते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।