कुशीनगर-पडरौना शहर के बीच से रेलवे लाइन गुजरी है। कोतवाली रोड पर बने रेलवे ढाले पर आय दिन लोगों को घंटों परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 19 बजे दो ट्रेनों के गुजरने के चलते करीब आधे घंटे तक ढाला बंद रहा। इसके चलते स्कूली बच्चों, ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे निजात के लिए अंडर पास का निर्माण चल रहा है, लेकिन अभी समय लगेगा।तब तक शहरवासियों को जाम की परेशानियां झेलनी पड़ेगी। जाम से निजात के लिए तीन ट्रैफिक सिपाही और पांच होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है।