कुशीनगर जिले नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव में कोटे की दुकान चयन करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इससे नाराज गांव वाले बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम से मिले। डीएम ने पूरे मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव वालों का आरोप है कि सार्वजनिक कोटे की दुकान का चयन हुआ और एडियो पंचायत वहां से कागजात लेकर भाग गया और ब्लॉक पर प्रमाण पत्र देने के लिए बुलाया, लेकिन आज तक चयनित कोटेदार को कोई कागज नहीं दिया गया।