कुशीनगर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एडीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारी और उद्यामियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, उपायुक्त राज्यकर एवं अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, उद्यमी संघ के अध्यक्ष रामअशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।