मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर गांव पहुंचेंगे। वहां वे तमकुहीराज एवं फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र की 376.67 करोड़ रुपये लागत की 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के अलावा कुशीनगर के निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सीएम के आगमन की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।