नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर तीन संत गाडगेनगर (नौकाटोला) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा के परिसर में तीन वर्षों से करीब एक दर्जन से अधिक खराब एंबुलेंस खड़ी है। सीएचसी परिसर में पुरानी खराब एंबुलेंस कबाड़ में तब्दील हो रही है। खराब एंबुलेंस में करीब 6 मुख्यमंत्री महामाया सचल अस्पताल एंबुलेंस और 9 अन्य एम्बुलेंस समेत कुल 15 खराब एंबुलेंस पड़ी है जो सड़ रही है। इसके चारों तरफ भयंकर झाड़-झंखाड़, घास फूस का अंबार लगा है। सफाई कर्मचारी तो दूर, स्वास्थ्य विभाग की नजर से यह गंदगी ओझल है।