कुशीनगर में सड़क दुर्घटना में घायल नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बरगहां गांव निवासी एक युवक की मौत के बाद परिजन बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। लोगों को अर्थी पर रखे शव में कुछ हलचल महसूस होने पर उसे उसी हाल में लेकर रामकोला सीएचसी पहुंच गए। वहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत बताया। तब उसे लेकर अंतिम संस्कार के लिए गंडक नदी के पनियहवा घाट पर चले गए और अंतिम संस्कार किया।