सेवरही ब्लाक के सभागार मे बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की वार्षिक बैठक हुई | जिसमे पहले पिछले कराये गए सड़क निर्माण कार्य, मिट्टी भराई कार्य, मिनी स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्यो पर चर्चा की गयी और उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया | बाद मे आगामी वित्तीय बर्ष मे कराये जाने वाले कार्ययोजना पर भी चर्चा की गयी और सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव आमंत्रित किये गए | जिसके आधार पर अगले साल कराये जाने वाले सड़क निर्माण, मिट्टी भराई,अतिरिक्त कक्षों के निर्माण , मिनी स्टेडियम समेत अन्य विकास कार्यो के लिए काफी गहमा गहमी के बीच 24.67 करोड़ की कार्ययोजना पर अंतिम मुहर लगा दी गयी |