कुशीनगर में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर धरना दिया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंची। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम की गैर मौजूदगी में एसडीएम मोहम्मद जफर को सौंपा। यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विवश होकर उग्र आंदोलन करेंगी। इसका जिम्मेदार शासन व प्रशासन होगा।