कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में संचालित एक विद्यालय के पास झाड़ी करीब आठ फीट लंबा अजगर दिखा। इतने बड़ा अजगर सर्प देख मौजूद लोगों के कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। शोर सुनकर पहुंचे गांव के कुछ युवाओं ने काफी मशक्कत के बाद उसे एक बोरे में भरकर कुछ दूरी से निकली बाड़ी नदी के पास की झाड़ियों में लेकर जाकर छोड़ दिया।