फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्मशाम स्थल बदहाल होने के कारण हो रही दिक्कत, देखरेख के अभाव में बना खंडहर

बारा इलाके में ग्रामीणों को अपनों के अंतिम संस्कार के लिए इधर-उधर न जाना पड़े इसलिए गांव में अंत्येष्टि स्थल बनवाए गए थे। मगर जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बेरौंचा के अंत्येष्टि स्थल का अंतिम संस्कार हो गया है। विकास खंड कौशाम्बी के ग्राम पंचायत बेरौचा में वर्ष 2016-17 में 24 लाख 36 हजार की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया था। अंत्येष्टि स्थल देखरेख के आभाव में बर्बाद हो गया है। गांव के लोगों ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल जब से बना है उसमें एक भी अंत्येष्टि का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। वजह है कि आज तक उसकी साफ सफाई नहीं कराई गई। उसमें बड़ी-बड़ी झाड़ियां और कंटीले पेड़, खरपतवार से पटा पड़ा हैं। जहां जहरीले जीव-जंतुओं ने डेरा जमा लिया है। गांव में किसी की मृत्यु हो जाने पर परिजन यहां आने से कतराते हैं। शव का अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें