सिराथू तहसील के तैबापुर शमशाबाद निवासी छेद्दू चमार घर-घर बर्तन बेचकर अपना गुजारा करते हैं। वर्ष 2000 में शमसाबाद क्षेत्र पंचायत से अपने सगे चाचा धर्मराज को 195 मतों से शिकस्त देकर क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) निर्वाचित हुए थे। छेद्दू चमार को चुनाव लड़ने शौक नहीं, जुनून है। कहते हैं कि वह सुबह कभी तो आएगी जब मैं विधायक-सासंद बनूंगा। इसीलिए 24 साल से घर-घर जाकर वोट मांग रहा हूं। क्षेत्र पंचायत से लेकर लोकसभा तक के 13 चुनावों में ताल ठोक चुके हैं। एक बार कामयाबी भी मिली। इस बार फिर सांसदी लड़ने की तैयारी है।