लोहदा कांड को लेकर रेल रोको आंदोलन को लेकर सैयद सरावां रेलवे स्टेशन के समीप किसान यूनियन की भारी भीड़ जमा। मौके पर रेलवे पुलिस समेत जिले की पुलिस मौजूद। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा कांड को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने सोमवार को रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दे रखी थी। सोमवार 11 बजे से सैयद सरावां रेलवे स्टेशन के समीप किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होने लगी थी। एहतियातन रेलवे पुलिस, चायल और सिराथू सीओ पुलिस बल के साथ रेलवे लाइन के दोनो तरफ निगरानी में जुट गए। वहीं, रेलवे पुलिस स्टेशन के आस पास लाइन की सुरक्षा में लगी हुई है। भाकियू जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी के अगुवाई में सैकड़ो किसान अपनी महापंचायत की बैठक में मौजूद। कार्यकर्ताओं ने बताया कि किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह जल्द ही पहुंचने वाले हैं, उनके आने के बाद प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।