फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा नेता की बरात में युवक ने कार से पांच को रौंदा, तीन की माैत; घटना का सामने आया सीसीटीवी फुटेज

अरुन पाराशर Updated Thu, 04 Dec 2025 09:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सपा नेता की शादी में डीजे पर नाचने से मना करने से नाराज युवक ने दूल्हे के दो ताऊ, मौसा व अपने जीजा सहित पांच लोगों को कार से रौंद दिया। इसमें दोनों ताऊ गिरीश (50), सुरेश चंद्र (55) व मौसा बृजेश (50) मौत हो गई जबकि आरोपी का जीजा धर्मेंद्र व एक अन्य बराती घायल हैं। घटना शनिवार रात गंजडुंडवारा के गेस्ट हाउस जेडएस पैलेस की है। वारदात के बाद आरोपी मौके कौशल यादव (25) से भाग निकला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला मंसा निवासी सपा नेता विकास यादव पुत्र रामसनेही यादव की शादी फर्रुखाबाद के मीरपुर, कायमगंज निवासी दीक्षा यादव से शनिवार रात जेडएस पैलेस में हो रही थी। शादी समारोह में दूल्हे के तहेरे भाई धर्मेंद्र का साला कौशल यादव निवासी नगला मलखान, थाना जैथरा (एटा) भी आया था। समारोह के दौरान कुछ रिश्तेदारों ने कौशल को डीजे पर नाचने से रोक दिया जिससे वह तिलमिला उठा। नाराज होकर वह साथियों के संग गेस्ट हाउस से बाहर निकल आया। कुछ लोग उसे मनाने पीछे से पहुंचे लेकिन कौशल अपनी कार में बैठा और तेज गति से गाड़ी स्टार्ट कर बाहर की ओर निकला और गेस्ट हाउस के बाहर खड़े दूल्हे के ताऊ गिरीश, सुरेश चंद्र (55), मौसा बृजेश (50) निवासी नगला सामंती, थाना उझानी, जनपद बदायूं, तहेरा भाई धर्मेंद्र, नन्हे निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा को उसने कार से रौंद दिया। इसमें सुरेश चंद्र, गिरीश चंद्र, बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बृजेश ने दम तोड़ दिया। गिरीश को रेफर कर अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। सुरेश चंद्र ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा गिरीश व बृजेश के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें