यूपी बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रहीं हैं। इसके संबंध में कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर केंद्र के व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और तत्काल उस केंद्र को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।