कासगंज। सहावर गेट लाइन पार पवसरा प्राइमरी पाठशाला के पास सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे जल भराव की समस्या बनी रहती है। ई-रिक्शा, बाइक और ऑटो अक्सर पलट जाते हैं, जिससे अक्सर राहगीर चोटिल हो जाते हैं। किसान भी इस मार्ग से गल्ला लेकर मंडी जाते हैं। पानी और गड्ढों के कारण वाहन पलट जाने से उनका गल्ला खराब हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।