कासगंज में स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ के नेतृत्व में महिलाओं और स्कूली बच्चियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभु पार्क से लेकर आंबेडकर पार्क तक यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे गूंजते रहे। स्कूली बच्चियां स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के चित्र लेकर यात्रा में चल रहीं थीं।