फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

अरुन पाराशर Updated Thu, 15 Jan 2026 10:36 PM IST

कासगंज के सहावर में सोरोंजी रोड स्थित समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान के आवास पर मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केक काटकर सांसद के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। जाहिदा सुल्तान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी होने के साथ-साथ अपनी सरल कार्यशैली और जनता से सीधे जुड़ाव के कारण डिंपल यादव एक बेहद लोकप्रिय सांसद के रूप में उभरी हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव विनय कुशवाह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम नरेश यादव, रेशमा देवी, नगर अध्यक्ष नियाज मोहम्मद, रोहित यादव, खालिद, नसीम बेग, अय्यूब कुरैशी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें