फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली में धमाके के बाद कासगंज में हाईअलर्ट, पुलिस ने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

अरुन पाराशर Updated Mon, 10 Nov 2025 11:48 PM IST

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए धमाके के बाद कासगंज में सोमवार की रात पुलिस हाईअलर्ट हो गई। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार की रात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों के सामान और वाहनों की तलाशी ली गई। कई संदिग्धों को रोककर पूछताछ भी की गई। एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी सुशील कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान और सीओ यातायात अमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इसके बाद राेडवेज बस स्टैंड और रेलवे जंक्शन पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दिल्ली में लाल किले के पास धमाका हुआ है। इसके अलावा देश के विभिन्न स्थानों पर कुछ संदिग्ध पकड़े गए हैं और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए हैं इसलिए पूरे जिले में सघन अभियान चलाया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की लगातार चेकिंग की जा रही है। होटल और लॉज में आकर रुकने वाले लोगों की भी चेकिंग की जा रही है। गोपनीय टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। कोई इनपुट मिलने पर एक्शन लिया जाएगा। पूरे जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। जिले के लोगों से भी अपील है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखती है तो डायल 112 पर सूचना दें या फिर नजदीक की पुलिस चौकी और थाने पर इसकी रिपोर्ट करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें