फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मची चीखपुकार, तीन की माैके पर ही माैत

Arun Parashar Updated Thu, 09 Apr 2026 08:30 PM IST

कासगंज के गंजडुंडवारा में थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला जैली में बृहस्पतिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नरदोली-बहोरा मार्ग पर करीब छह बजे ट्रैक्टर का बंपर अचानक टूट जाने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगला जैली निवासी ग्रामीण गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम बरा जलालपुर में एक रिश्तेदार सुकटी देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में 60 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र प्यारे लाल, 50 वर्षीय मुकेश पुत्र तेजराम और राजेंद्र पुत्र पातीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में विनीता (45) पत्नी मुकेश, सुनीता (35) पत्नी भूरे और बिजेंद्र (50) पुत्र नरोत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें