फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राजकीय हाईस्कूल में छात्राओं ने लिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Nov 2025 05:30 PM IST

कासगंज में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत राजकीय हाईस्कूल भिटौना में बुधवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 80 छात्राओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सीखे। छात्राओं को जूडो-कराटे की तकनीकें सिखाकर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की प्रशिक्षक इशरत ने छात्राओं को बताया कि जूडो-कराटे सीखने के लिए सबसे पहले ध्यान केंद्रित करना, शरीर को वार्मअप करना और मांसपेशियों को लचीला बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह कला न केवल शरीर को मजबूत बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता भी बढ़ाती है। इशरत ने छात्राओं को हमलावर को गिराने, जोड़ों पर नियंत्रण करने, किक और पंच मारने तथा खुद को दुश्मन की पकड़ से छुड़ाने, सशस्त्र हमलावर से बचने के तरीके सिखाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें