कासगंज के डीडीओ कार्यालय में तैनात बाबू प्रवीण कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोचने के लिए जाल बिछाया था। 25 हजार की रकम लेते ही उसे दबोच लिया गया। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने टीम के साथ की कार्यवाही। कोतवाली में पूरी की जा रही प्रक्रिया।