कासगंज के सोरों जी क्षेत्र में शनिवार की सुबह कछला मार्ग पर गांव होडलपुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक फूफा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कछला जा रहा था।