फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर सबमर्सिबल लगवा रहे युवक और उसके साथियों पर हमला, पिटाई से दो युवक घायल

सजेती थाना क्षेत्र के बीरबल अकबरपुर में गुरुवार को कई बाइकों से हमलावरों ने एक घर में घुसकर मारपीट कर दी। हमलावरों ने फायर भी कर दिया। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर युवक को कानपुर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर निवासी मुक्ता प्रसाद (19) पुत्र रामनारायण ने बताया कि वह अपनी बहन के घर बीरबल अकबरपुर आया हुआ था। उसकी बहन का परिवार वर्तमान में सूरत में रहता है, इसलिए वो वहां पर हैंडपंप लगवाने का काम करवा रहे थे। उसके साथ कानपुर देहात के मूसानगर का तैयब व टिकरी निवासी फूलचंद्र भी आए थे। तभी 10 से 12 अज्ञात लोग बाइकों से वहां पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। इसी बीच हमलावरों ने फायर कर दिया, जिससे छर्रे लगने से तैयब की उंगलियां घायल हो गईं। वहीं पिटाई से मुक्ता प्रसाद भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तैयब को कानपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि एक पक्ष के द्वारा गोली चलने की जानकारी दी गई है। वहीं गांव में गोली चलने को लेकर कोई कुछ बता नहीं रहा है। दोनों पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें