फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर दी जान

शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Feb 2026 10:31 PM IST

रामसारी गांव में रविवार की शाम एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव निवासी नितिन (20) ट्रक में खलासी का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने के लती था। रविवार की शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। कुछ देर बाद वह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मां जिंदा होने की उम्मीद में पड़ोसियों की मदद से उसे सीएचसी लेकर पहुंची, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक घर का इकलौता था। ट्रक चालक पिता की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। उधर, थाना प्रभारी दिनेश विष्ट ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें