ककवन थाना क्षेत्र के कसिगवां गांव में बुधवार की रात पानी भरने आए मौजूदा ग्राम प्रधान के चचेरे देवर की गांव के ही एक युवक ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस बीच बीचबचाव करने पहुंचे एक युवक को भी कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर पांडु नदी की ओर भाग गया। हत्या की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में प्रधान के समर्थकों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी और उनके परिजनों को हिरासत में लेने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।