फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यात्रियों से भरी प्राइवेट बस सड़क किनारे पलटी, मची चीख-पुकार

शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Nov 2024 01:44 PM IST

बिल्हौर में गुरुवार सुबह प्रतापपुर नहरिया पुल पर भीषण सड़क हादसा हुआ। स्कूली बच्चों से भरी वैन को बचाने में यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। इसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकल। घटना में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। यात्री बस रावतपुर से सवारियां भरकर रसूलाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान बेला रोड पर प्रतापपुर नहरिया पुल के पास सामने से आ रही बच्चों से भरी वैन को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें