शुक्लागंज रेल गंगा पुल पर 42 दिवसीय मेगा ब्लॉक के तीसरे दिन शनिवार को 200 रेलकर्मियों ने तीसरी कोठी तक 36 नए एच-बीम स्लीपर डालने का कार्य पूरा किया। काम के दौरान पुरानी लोहे की चादरें बदलकर नई बिछाई गईं और पुल की कोठियों की मरम्मत व रंग-रोगन का कार्य भी शुरू कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन 30 किमी प्रति घंटा की नियंत्रित गति से किया जा रहा है।