गंगाघाट रेलवे स्टेशन की डाउन की लूप रेल लाइन में स्लीपर बदलने का कार्य रेलवे की ओर से तेजी से कराया जा रहा है। रेल पथ विभाग ने बताया कि रेलवे स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग से लेकर ऋषिनगर केबिन तक कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली डाउन लूप रेल लाइन के खराब स्लीपर हटाकर नए स्लीपर डाले जाने का कार्य शुरू कराया गया है। 5 सौ स्लीपर डाले जाने हैं। दो दिनों में 50 स्लीपर डाले जा चुके है। सभी स्लीपर पड़ने के बाद लूप रेल लाइन की भी रफ्तार बढ़ा दी जाएगी। अभी सभी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों को 15 से 20 किमी. की रफ्तार से निकाला जा रहा है, जिनकी गति दोगुनी हो जाएगी।