फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की लागत से मार्जिनल बंधा बनाने का काम शुरू

हर साल गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए बुधवार को सिंचाई विभाग की ओर से मार्जिनल बंधा निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से 350 मीटर लंबा बंधा बनाया जाएगा। इसके बनने से करीब 50 हजार की आबादी को बाढ़ से राहत मिलेगी। बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण भी किया। बताया कि यह कार्य 15 जुलाई तक बारिश से पहले पूरा करना है। बुधवार को दोपहर सिंचाई विभाग उन्नाव खंड शारदा नगर के एई आयुष कुशवाहा, जेई मोहम्मद अरशद, जेई उमाकांत व जगदीश कुमार मनोहर नगर गंगा नदी खंती पहुंचे। यहां सिंचाई विभाग की ओर से मार्जिनल बंधा बनाए जाने का कार्य शुरू कराया गया। निरीक्षण कर अधिकारियों ने ड्रेजिंग मशीन लगाकर जलनिकासी का कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें