एक तरफ जहां यूपी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने लिए सख्त से सख्त कदम उठा रही है, वही कुछ ग्रम प्रधान सरकार के सपनों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे है, ऐसा ही एक मामला भीतरगांव विकासखंड क्षेत्र में देखने को मिला। जहां आवास दिलाने के नाम पर ग्राम प्रधान ने महिला से ऑनलाइन 75000 रुपए लिए। वही दो माह बीत जाने के दौरान जब महिला ने ग्राम प्रधान से आवास दिलाने की बात की, तो वह महिला को गुमराह करने लगा, जिसके चलते महिला ने कानून का सहारा लेना शुरू किया।