फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

रावतपुर थानाक्षेत्र में मसवानपुर केसा के सामने मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की बुधवार दोपहर हेड इंजरी के कारण माैत हो गई। हादसे के बाद कार चालक माैके से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। मसवानपुर निवासी अमित सिन्हा की पत्नी साधना श्रीवास्तव (50) मंगलवार दोपहर दवा लेने स्कूटी से मसवानपुर स्थित मेडिकल स्टोर जा रही थीं। केसा के आगे पीछे से आ रही तेज रफ्तार काली रंग की कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। साधना स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया। वहीं, चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर साधना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उनकी माैत हो गई। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा के अनुसार बेटी मीनाक्षी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें