फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रांसफार्मर हादसे में झुलसी महिला की मौत, फैक्ट्री गेट पर शव रखकर हंगामा

मंधना-बिठूर रोड स्थित फैक्ट्री के बाहर ट्रांसफार्मर फटने से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर शव रखकर हंगामा किया। Full Story: मंधना-बिठूर रोड स्थित एक फैक्ट्री के बाहर ट्रांसफार्मर फटने से झुलसी महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर शव रखकर हंगामा किया। बताया गया कि बीते बुधवार को फैक्ट्री के सामने रखे ट्रांसफार्मर में अचानक धमाका हो गया था। धमाके के बाद लगी आग ने पास में बनी टट्टर की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। आग की चपेट में आकर चाय की दुकान चलाने वाली पुष्पा पाल (49) और उनका बेटा अंकित गंभीर रूप से झुलस गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें