फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर-बाहर जलभराव, महिलाओं ने बैनर लगाकर किया प्रदर्शन

गोविंदनगर 13 ब्लाक में गंदा पानी भरने से आक्रोशित महिलाओं व लोगों ने रविवार को बैनर लगाकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाने की मांग की गई। हंगामे की नौबत आते देख जलकल विभाग ने वहां डीवाटरिंग पंप लगाकर पानी निकाला। गोविंदनगर 13 ब्लाक के निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में पानी की टंकी से सब्जी मंडी होते हुए मुख्य मार्ग तक की सड़क में तीन महीने से सीवर लाइनें चोक हैं। गंदा पानी सड़कों व घरों में भर रहा है। पार्षद, नगर निगम, जलकल विभाग में शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस है। 19 जुलाई को बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया था। जलकल विभाग जोन पांच के अधिशासी अभियंता रामेंद्र पांडेय ने बताया कि यूपीएमआरसी की ओर से जूही गढ़ा में धंसा सीवर लाइन का चैंबर न बनाने से गंदा पानी भर रहा है। जूही गढ़ा में सीवर लाइन ठीक होने तक पंप से पानी निकाला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें