स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आईआईटी मेट्रो स्टेशन के पास बनाए गए स्मार्ट बस स्टॉप प्रतीक्षालय के सामने जलभराव की समस्या से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद बस स्टॉप के सामने सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।स्मार्ट बस स्टॉप पर यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है और यात्री बस स्टॉप तक नही पहुच पाते हैं।