फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान लोगों ने अभियंता, ठेकेदार को घेरा

जालपा नगर में जलभराव से परेशान लोगों ने पहले जोन पांच कार्यालय जाकर विरोध जताया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अवर अभियंता व ठेकेदार का घेराव किया। हालांकि अब सुपर साकर मशीन से पानी को खींच लिया गया है। भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि जूही परमपुरवा, जालपा नगर में लंबे समय से जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। समस्या को लेकर अवर अभियंता को फोन करें तो वह उठाते नहीं। इससे परेशान होकर क्षेत्र के विनोद कुमार गुप्ता, प्रेम, अजय, कौशल व अन्य लोग बुधवार को जलकल जोन पांच कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यालय से अवर अभियंता विनोद रावत को बुलाकर मौके पर ले गए। इसके बाद ठेकेदार संतराम व अभियंता का लोगों ने घेराव कर विरोध जताया। अभियंता ने बताया कि मेट्रो निर्माण की वजह से सीवर लाइन चोक है। इस वजह से जलनिकासी ठीक तरह से नहीं हो पा रही है। सुपर साकर मशीन से पानी को खींच लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें