भीतरगांव चौकी क्षेत्र के खदरी गांव में कई माह पहले रात्रि गस्त के दौरान सामने से आ रही बाइक रोकने पर पुलिस पर फायर करने वाले फरार इनामिया बदमाश रविवार देररात भीतरगांव पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से दबोचा है। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कई महीने पहले भीतरगांव इलाके में गस्त के दौरान खदरी गांव के पास बाइक रोकने पर उसमें सवार बदमाशों में से एक को पकड़ लिया गया था जबकि दूसरा बदमाश चंद्रशेखर फायर करते हुए रात के अंधेरे में फरार हो गया था। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।