भीतरगांव ब्लाक के तिवारीपुर आंगनवाड़ी केंद्र की वॉल पेंटिग बरबस सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। वॉल पेंटिंग के जरिए आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारों, दरवाजा और फर्श पर शैक्षिक चित्र और आकृतियों को उकेरा गया है। हिंदी और अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों, चित्रों में संख्याएं पशु पक्षी, फल फूल भारत का मानचित्र व अन्य कई विभिन्न शैक्षिक खेलों से जुड़ी डिजाइनों को भी बनाया गया है। इससे छोटे बच्चे रोचक और सहज अंदाज में खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।