भीतरगांव साढ़ सहित कस्बे की दुकानों में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती विधि विधान से मनाई जा रही है। विश्वकर्मा भगवान को हिंदू धर्म में मशीन, औजार और भवन संरचना का देवता माना जाता है। दुकानदरों ने वाहन गैराज, कारखानों और पावर सबस्टेशनों में हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया।