फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव: अमौर में चंदा जुटाकर अमृत सरोवर भराते हैं ग्रामीण

सरकार की 'अमृत सरोवर' योजना का उद्देश्य जल संरक्षण और जीव-जंतुओं को राहत देना था, लेकिन भीतरगांव ब्लॉक के अमौर ग्राम पंचायत में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। लगभग 6,37,500 रुपये की लागत से बने इस सरोवर में पानी भराने के लिये ग्रामीणों को खुद अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में सरोवर को सूखा देख स्थानीय निवासी अरुण कुमार तिवारी, बदलू प्रसाद, विजय नारायण गुप्ता और राजेंद्र कुमार सहित दर्जनों किसान आपस में दो-दो, तीन-तीन सौ रुपये का चंदा जुटाकर हर साल मई के महीने में भरवाते हैं, ताकि पालतू मवेशियों और वन्य जीवों को पानी मिल सके। मंगलवार को जब सरोवर के पास मवेशी प्यास बुझाते मिले, तब ग्रामीणों का यह दर्द छलक पड़ा कि लाखों खर्च होने के बाद भी सरकारी तंत्र इस सरोवर को भरने में नाकाम रहा है। ग्रामीणों की यह पहल मानवता की मिसाल तो है, लेकिन सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें