सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। युवक दुर्गापुर गांव का बताया जा रहा है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।