भीतरगांव ब्लॉक के गंभीरपुर गांव स्थित माँ ज्वाला देवी प्रांगण में आयोजित धनुष भंग के भावपूर्ण प्रसंग में मंचन में विदेहराज राजा जनक की भूमिका निभा रहे कलाकार आदित्य शुक्ला ने अपने संवादों के माध्यम से वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर गहरा कटाक्ष किया। जनक जी ने भावुक होते हुए कहा कि आज समाज बिखर रहा है, कभी जाति तो कभी धर्म के नाम पर हिंसा की जा रही है, जो मानवता के लिए चिंता का विषय है। इस हृदयस्पर्शी मंचन को देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा प्रांगण जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।