फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन महिला दिवस पर 201 बहनों का करेगा सम्मान

उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन की ओर से शास्त्रीनगर स्थित होटल में 201 बहनों को शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। ये जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने दी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं के हित में काम किया है। हमारा भी कर्तव्य है कि इसे आगे बढ़ाएं। सात मार्च को आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडे, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार और महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दाैरान सिविल सेवा, डॉक्टर, अधिवक्ता, समाजसेवी, कला आदि के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यहां पर सरदार अमरजीत सिंह, सरदार रमिंदर सिंह रिंकू, हरप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह, जयदीप सिहं, गुरप्रीत सिंह आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें