कानपुर के लाजपत नगर स्थित एक स्थानीय गेस्ट हाउस में 'भारती महिला उद्यमी' संस्था द्वारा आयोजित भव्य प्रदर्शनी का सफलता पूर्वक समापन हुआ। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, घरेलू सजावट, ट्रेंडी परिधानों और ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। आगंतुकों ने महिला कारोबारियों के हुनर की सराहना की, जिससे स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार और ग्राहकों से सीधे जुड़ने का शानदार अवसर मिला।