शरद नवरात्र के मौके पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देवी स्वरूप नाै महिलाओं को उनके परिजनों की स्मृति में विरासत का शस्त्र लाइसेंस दिया। जया पांडेय पत्नी स्व. कृष्ण मोहन पांडेय, सुमन सिंह पत्नी स्व. गजेंद्र सिंह), उषा सिंह पत्नी स्व. चंदपाल सिंह), पुष्पा यादव पत्नी श्री सत्य प्रकाश यादव, अरुणिका शर्मा पुत्री अनिल कुमार शर्मा, प्रीती सिंह पत्नी स्व. आनंद सिंह, हेमलता पत्नी अनिल कुमार सिंह, अलका पांडेय पत्नी ब्रजेश पांडेय), संगीता सिंह पत्नी स्व. अजय प्रताप सिंह को शस्त्र लाइसेंस सौंपा गया। यह महिलाएं वरासत शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए चार से पांच साल से कलक्ट्रेट के चक्कर काट रहीं थी।