कानपुर के दो जिगरी दोस्त आगरा में नया फ्लिपकार्ट का स्टोर खोलने के लिए जा रहे थे तभी फिरोजाबाद में हुए हादसे में दोनों की मौत हो गई। चकेरी के सनिगवां के केआरपुरम निवासी सिद्धार्थ सिंह की मां श्याम वर्मा माउंट आबू गई हुई थी। उनके आने के बाद ही उनके बेटे सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।