फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो लुटेरे राह चलती युवती का मोबाइल फोन छीनकर भागे

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राजधानी मार्ग पर नगर पालिका गेट के सामने शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो लुटेरे एक युवती को धक्का देकर उसका मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। इसी बीच बाइक की चैन उतरने से पीछे बैठा लुटेरा कूदकर मोबाइल फोन लेकर भाग गया। बाइक चला रहे उसके साथी को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। ब्रह्म नगर मोहल्ला निवासी अंशिका कश्यप शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गंगा नगर मोहल्ला निवासी अपनी सहेली यशी सैनी के साथ ब्यूटीपार्लर से घर लौट रही थी। नगर पालिका गेट के पास अंशिका के मोबाइल पर घर से फोन आया तो वह राह चलते बात करने लगी। पीछे से बाइक सवार एक लुटेरे ने अंशिका को धक्का दिया और मोबाइल छीनकर भागने लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें