रेलवे पुलिस अंडरपास के पास मंगलवार दोपहर तीन से शाम पांच बजे के बीच रेलवे के आईओडब्ल्यू विभाग की ओर से हाइटगेज लगाने का कार्य क्रेन की मदद से कराया गया। जिस कारण मिश्रा काॅलोनी की ओर जाने वाला यातायात दो घंटे तक प्रभावित रहा और रूक-रूक कर जाम लगा। हाइटगेज की ऊंचाई करीब सात फिट रखने की बात कही गई है। बड़े वाहन अंडरपास मार्ग से न निकल सकें। वहीं, इस कारण लोगों को काफी दिक्कतें भी उठानी पड़ीं।